यूपी टेट में पूछे गए बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न (UPTET 2022)

अक्सर यह देखा जाता है कि ऐसी किसी भी परीक्षा में आवेदन करने के पश्चात लोग इंटरनेट या सामान्य पुस्तक या फिर कहीं कहीं भ्रामक चैनल से लोग पढ़ना शुरू कर देते हैं लेकिन फिर भी उनका सिलेक्शन नहीं होता इसका कारण होता है सही तरीके से सही रणनीति के साथ तैयारी ना करना किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सही दिशा सही रणनीति के साथ तैयारी करना चाहिए आज हम आपको यूपीटेट से जुड़े हुए महत्वपूर्ण प्रश्न जो कि पिछली परीक्षा में पूछे गए हैं उनका अभ्यास हमारी वेबसाइट के माध्यम से करने को मुफ्त में मिलेगा इन महत्वपूर्ण 10 प्रश्नों को आप ध्यान पूर्वक हल करें यह बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न है

Q.1 कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावशाली उपाय क्या है


A. अनुशासन हीन छात्रों को कक्षा से बाहर निकाल देना
B. शिक्षण को रोचक एवं व्यावहारिक बनाना
C. छात्रों के अभिभावकों को सूचित करना
D. अनुशासनहीन छात्रों को विशिष्ट सुविधाएं प्रदान करना

Ans. B

Q. 2 शैशवावस्था में बच्चों के क्रियाकलाप …………. होते हैं

A. मूलप्रवृत्यात्मक
B. संरक्षित
C. संज्ञानात्मक
D. संवेगात्मक

Ans. A

Q. 3 बुद्धि एवं सृजनात्मकता में किस प्रकार का संबध पाया जाता है

A. धनात्मक
B. नकारात्मक
C. शून्य
D. यह सभी

Ans. A

Q. 4 अपनी कक्षा के 1 विद्यार्थी की प्रवृत्ति यदि शिक्षक बदलना चाहता है तो उसे……….. |

A. विद्यार्थी के साथ कड़ाई से पेश आना होगा
B. कक्षा के अन्य विद्यार्थियों को उससे ना जानने योग्य दूरी बनाए रखने के लिए कहना होगा
C. उसके समूह के सभी सदस्यों की प्रवृत्ति बदलनी होगी
D. विद्यार्थी को पढ़ने के प्रति प्रेरित करना होगा

Ans. D

Q. 5 ” जब कभी दो या अधिक व्यक्ति एक साथ मिलते हैं और एक दूसरे को प्रभावित करते हैं, तो वह एक सामाजिक समूह का निर्माण करते हैं |”

A. आंशिक रूप से सत्य है
B. सत्य है
C. कदाचित सत्य है
D. असत्य है

Ans. B

Q. 6 निम्नलिखित में से किस समूह के बच्चों को समायोजन की समस्या होती है?

A. औसत बुद्धि के बच्चे
B. ग्रामीण बच्चे
C. अध्ययन शील बच्चे
D. कुशाग्र बुद्धि के बच्चे

Ans. D

Q. 7 बच्चों के सामाजिक विकास में ……..का विशेष महत्व है

A. खेल
B. बाल साहित्य
C. दिनचर्या
D. संचार माध्यम

Ans. A

Q. 8 भाटिया बैटरी का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके परीक्षण हेतु किया जाता है ?

A. व्यक्तित्व
B. बुद्धि
C. सृजनात्मकता
D. अभिवृत्ति

Ans. B

Q. 9  कोहल वर्ग विकास सिद्धांत निम्नलिखित में से किससे संबंधित है

A. भाषा विकास
B. संज्ञानात्मक विकास
C. नैतिक विकास
D. सामाजिक विकास

Ans. C

Q. 10 अधिगम क्षमता निम्नलिखित में से किस से प्रभावित नहीं होती  ?
A. अनुवांशिकता
B. वातावरण
C. प्रशिक्षण /शिक्षण
D. राष्ट्रीयता

Ans. D

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box

Previous Post Next Post