CTET Notification Latest Update 2023: सीटेट के नए नोटिफिकेशन जारी, पर आई
बड़ी अपडेट ।
UP Family 0
CTET Result Latest News 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट 2023 के नोटिफिकेशन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है । लेकिन सीबीएसई ने उससे पहले सीटेट के 2022 दिसंबर के परिणाम को 3 मार्च को घोषित कर दिया है । इस वर्ष सीबीएसई सीटेट की परीक्षा को वर्ष में दो बार आयोजित करने का प्रयास करेगा क्योंकि सीटेट की परीक्षा पहले वर्ष में दो बार आयोजित होती थी । यह परीक्षा जबसे ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई है जबसे यह परीक्षा केवल वर्ष में एक बार ही आयोजित हो पाई है । पहले यह परीक्षा जुलाई महीने में और दिसंबर महीने में आयोजित होती थी । सीटेट के नए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के पहले महीने में शुरू की जा सकती है इसको लेकर सीबीएसई जल्द ही घोषणा कर सकता है । अगर सीटेट के नए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो जाती है तो यह परीक्षा जुलाई और अगस्त महीने में हो सकती है ।
CTET New Notification Latest News
CTET Certificate & Marksheet 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट का रिजल्ट 3 मार्च को जारी कर दिया गया था । अब छात्र सीटेट के सर्टिफिकेट और मार्कशीट को लेकर इंतजार कर रहे हैं । छात्रों के सीटेट के सर्टिफिकेट और मार्कशीट ऑफलाइन माध्यम से घर नहीं भेजे जाएंगे, छात्रों को यह सीटेट के सर्टिफिकेट और मार्कशीट ऑनलाइन मोड में से डाउनलोड करने होंगे इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डीजी लॉकर एप्लीकेशन को ओपन करना होगा , डिजिलॉकर एप्लीकेशन को आधार कार्ड से लिंक करना होगा । जैसे ही आधार कार्ड से डिजी लॉकर एप्लीकेशन को लिंक करते हैं । छात्र अपना सर्टिफिकेट और मार्कशीट को डिजिलॉकर एप्लीकेशन में देख सकते हैं । सीटेट के मार्कशीट और सर्टिफिकेट रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद तक देखने को मिल सकते हैं अर्थात सीटेट के सर्टिफिकेट और मार्कशीट मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं ।
CTET Result Revised Latest News: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट का रिजल्ट जारी होने के पश्चात हजारों छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ियां देखने को मिल रही है। जिसको लेकर छात्र रिजल्ट के रिवाइज करने की मांग कर रहे हैं । इसको लेकर छात्रों ने सीबीएससी बोर्ड को कई ईमेल लिखे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से कैंपेन चला रहे हैं आपको बता दें पिछले वर्ष भी सीटेट का रिजल्ट जारी होने के पश्चात सीबीएसई ने सीटेट के रिजल्ट को अपडेट किया था उसके बाद छात्रों के 1 अंक किसी छात्र के 2 अंक बनाए गए थे इस वर्ष भी यही उम्मीद छात्र लगा रहे हैं कि सी टेट का रिजल्ट जल्द अपडेट होगा इसको लेकर सीबीएससी की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है लेकिन जल्द ही इस को लेकर कोई बड़ी अपडेट आ सकती है अरे के लिए जुड़े रहिए देखते रहिए ।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box