UP Board Exam Result Date 2023: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट तिथि घोषित हुई ।

UP Board Result Latest News: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम समाप्त हो चुके हैं उसके साथ ही बोर्ड ने यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन की तिथि घोषित कर दी है । यूपी बोर्ड के बच्चों की दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू हो जाएगा । इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है जिसमें से 4 लाख बच्चों ने परीक्षा को छोड़ा है ।

UP Board Result Download: यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 143933 से ज्यादा शिक्षक 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे मूल्यांकन कार्य शुरू होने से पहले सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा यह प्रशिक्षण कार्य 12 मार्च से शुरू किया जाएगा प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद 10वीं 12वीं के कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा इनको का मूल्यांकन 257 केंद्रों पर कराया जाएगा । यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने बताया है कि 12 मार्च से अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा यह प्रशिक्षण कार्य 17 मार्च तक चलेगा उसके बाद 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा इस बार 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होना है । इन उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा पिछले वर्ष यूपी बोर्ड का रिजल्ट जून महीने में घोषित हुआ था । लेकिन इस वर्ष अप्रैल महीने में यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है । यूपी बोर्ड का रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.gov.in में जारी किया जाएगा।

Join Telegram GroupJoin Now
Join What’s App GroupJoin Now
UP Board 10th & 12th Result Date

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box

Previous Post Next Post