UP TET 2023 Notification: यूपीटेट का इंतजार खत्म आवेदन प्रक्रिया शुरू । यूपीटेट में
होंगे अहम बदलाव ।
UP Family 0
यूपीटेट 2023 को लेकर बड़ी खबर
UP TET 2023 Notification Date: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटेट 2023 का इंतजार अब खत्म होने वाला है लाखों छात्र इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं लेकिन जैसा कि हाल ही में सीटेट का रिजल्ट जारी हुआ है अब सीटेट में फेल हुए छात्र यूपीटेट का इंतजार कर रहे हैं यूपीटेट के नोटिफिकेशन को लेकर सरकार तेजी से कार्य कर रही है । इस बार यूपी टेट की परीक्षा ऑफलाइन मोड में फिर से आयोजित की जाएगी । अभी इस परीक्षा को ऑनलाइन मोड में आयोजित करने का कोई भी प्लान नहीं बनाया गया ।
UP TET 2023 Notification Date
UPTET NOTIFICATION LATEST NEWS
UP TET Exam Date 2023: यूपीटेट प्राइमरी और अपर प्राइमरी में शिक्षक बनने के लिए एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है । जिसमें लाखों अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं इस परीक्षा को पास करने से नौकरी की गारंटी नहीं मिलती है। यह उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की प्रक्रिया में पहला चरण है यूपी टेट पास करने के पश्चात छात्र उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं । इस वर्ष यूपी टेट की परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है । यूपी टेट की परीक्षा अप्रैल और मई महीने में आयोजित हो सकती हैं विभिन्न मीडिया सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि यूपीटेट के आवेदन मार्च महीने में शुरू किए जा सकते हैं ।
यूपीटेट परीक्षा के लिए कौन कर सकता है आवेदन । UP TET Exam Latest News
UP TET Primary Level Exam: यूपीटेट प्राथमिक में आवेदन के लिए छात्र को 12वीं के साथ 2 वर्ष का एलिमेंट्री एजुकेशन या 4 वर्षों का बैचलर आफ एलिमेंट्री एजुकेशन का डिप्लोमा होना अनिवार्य है
UP TET UPPER Primary Exam: उत्तर प्रदेश में जूनियर में अध्यापक बनने के लिए छात्रों को अपर प्राइमरी यूपीटेट परीक्षा को पास करना होता है इसके लिए छात्र को ग्रेजुएशन के साथ बीएड या बीटीसी की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है ।
यूपीटेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए छात्र की क्या आयु सीमा निर्धारित की गई है
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए छात्र को 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है इस पात्रता परीक्षा में बैठने के लिए छात्र को मिनिमम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की गई है तथा एजुकेशन में डिप्लोमा या डिग्री का होना भी अनिवार्य बताया गया । यूपीटेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए छात्र को updeled.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा ।
यूपीटेट परीक्षा में हुए अहम बदलाव
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अहम बदलाव किए गए हैं । पहले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैलिडिटी केवल 5 वर्ष के लिए मान्य होती थी । लेकिन पिछले वर्ष से सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैलिडिटी बढ़ाकर अब लाइफटाइम कर दी है अब छात्रों को इस परीक्षा को एक बार पास करने के पश्चात , बार-बार देने की जरूरत नहीं है एक बार इस परीक्षा को पास करने के पश्चात छात्र अपने इस सर्टिफिकेट को जीवन भर मान्य होगा ।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box