यूपी टेट की परीक्षा को लेकर बड़ा बवाल मचा हुआ है
यूपी टेट की परीक्षा का नया विवाद
जैसा की आप सभी लोगों को मालूम है उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया 23 जनवरी को यह परीक्षा पहले 27 नवंबर को प्रस्तावित थी लेकिन पेपर आउट होने के कारण इस परीक्षा को आगे के लिए टाल दिया गया था जो कि इस बार परीक्षा 23 जनवरी को संपन्न कराई गई उसको लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है
यूपीटेट 2022 का पेपर हो गया था आउट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जो कि 23 जनवरी को संपन्न कराई गई इसको लेकर एक नया विवाद और सामने देखने को मिल रहा है की परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से कई सारे पेपर आउट हो गए थे जिसको लेकर सचिव जी ने कहा है कि यह जितने भी पेपर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं यह सारे पेपर फर्जी हैं जब उनसे पूछा गया क्या यह भर्ती परीक्षा के पेपर है उन्होंने कहा यह पेपर भर्ती परीक्षा के पेपर नहीं है यह फर्जी वायरल कुछ अराजक तत्वों द्वारा वायरल किए जा रहे हैं
क्या रद्द हो सकती है उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा
भारी संख्या में छात्रों ने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है छात्रों का कहना है कि यह भर्ती परीक्षा जो कि 23 जनवरी को हुई इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न विवाद का कारण बन रहे हैं इसमें कहा जा रहा है छात्रों द्वारा इस परीक्षा में पूछे गए प्रश्न 2017 के उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पत्र के समान या वही प्रश्न इस में पूछे गए हैं जो कि 2017 शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे गए थे इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सचिव जी की तरफ से नहीं जारी किया गया है.
क्या परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में की गई कोई अपील
सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों में इस बात की खबर को फैलाया जा रहा है कि हाईकोर्ट में एक अपील दायर कर दी गई है शिक्षक पात्रता परीक्षा के रदद को लेकर लेकिन अभी तक ऐसी कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है ऐसी खबरों से दूर रहें
</ div>
नोट- अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा के रद्द होने की खबर जो उड़ रही है यह पूरी तरीके से झूठी खबर है अभी ऐसी कोई भी सूचना सचिव जी की तरफ से जारी नहीं की गई आधिकारिक तौर पर पेपर को लेकर कोई भी अभी स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है इसलिए ऐसी भ्रामक खबरों से दूर रहें और अपनी आने वाली शिक्षक भर्ती की तैयारी में छात्र लगे रहे
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box