CTET Answer Key And Result 2022-23: सीटेट परीक्षा रिजल्ट की तिथियां हुई घोषित इस दिन जारी होगा परिणाम । CTET EXAM Result Important date

सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी 15 को हो सकती है जारी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद 4 दिन मिलेंगे संसोधन को बोर्ड जल्द रिजल्ट जारी करने की कर रहा तैयारी !

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कि कब जारी होगी उत्तर कुंजी

सीटेट 2022-23 की परीक्षा अपने अंतिम चरण में है छात्रों को यह जानने की काफी उत्सुकता है कि उनकी पहली आंसर की कब जारी होगी । आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको उत्तर कुंजी से लेकर आपके रिजल्ट तक की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे । सबसे पहले आपको बता दें , पिछले वर्ष सीटेट की परीक्षा समाप्त होने के 1 सप्ताह के उपरांत सीबीएसई ने सीटेट की पहली उत्तर कुंजी जारी की थी । पहली उत्तर कुंजी जारी होने के पश्चात छात्रों को उत्तर कुंजी संशोधन के लिए 3 से 4 दिन का समय दिया गया था जिस भी छात्र को उत्तर कुंजी से आपत्ति थी उन छात्रों के लिए 3 से 4 दिन का समय आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सीबीएसई की तरफ से छात्रों को दिया जाता है अगर सीबीएसई के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो सभी छात्रों के सीटेट की पहली उत्तर कुंजी 15 फरवरी के आसपास आ जानी चाहिए ।

Join Telegram GroupJoin Now
Join What’s App GroupJoin Now
Join YouTube ChannelJoin Now

सीटेट का रिजल्ट कब होगा जारी ( CTET EXAM Result 2023 )

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट अपने अंतिम चरण में है और सीटेट के रिजल्ट को लेकर छात्र काफी ज्यादा जानने का प्रयास कर रहे हैं की CBSE सीटेट के रिजल्ट को कब जारी करेगा । अगर सीटेट के पिछले रिजल्ट के रिकॉर्ड को देखें तो पिछला सी टेट का रिजल्ट आने में 47 दिन का समय लगा था अगर पिछले रिकॉर्ड को हम देखें किसी के अपना रिजल्ट कब जारी करेगा तो इस वर्ष भी सी टेट का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकता है क्योंकि सीटेट रिजल्ट आने से पहले पहली उत्तर कुंजी जारी होती है उसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी या फाइनल उत्तर कुंजी जारी होती है उसके बाद सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट को जारी करता है इस पूरी प्रक्रिया को करने में सीबीएससी को लगभग 45 से 50 दिन का वक्त लग जाता है इसलिए आप के रिजल्ट की बात की जाए तो आपका रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकता है लेकिन बिहार में होने वाली शिक्षक भर्ती को देखते हुए और परीक्षा ऑनलाइन होने की वजह से आपका रिजल्ट और जल्द जारी किया जा सकता है ।

सीटेट के रिजल्ट को डाउनलोड करने का क्या है तरीका

सीटेट 2023 का छात्र ऐसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट, रिजल्ट देखने का यह तरीका ।

STEP👉1 छात्र को सबसे पहले सीटेट की वेबसाइट में जाना होगा ( CTET.NIC.IN ) यहां पर जाना होगा ।

STEP👉2 छात्र वेबसाइट पर दिए सीटेट दिसंबर 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

STEP👉3 अब छात्र के सामने एक नया पेज खुलेगा । उस पेज पर छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना पड़ेगा ।

STEP👉4 जैसे ही सारी डिटेल छात्र दर्ज कर देगा छात्र का रिजल्ट उसके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगा ।

STEP👉5 अब छात्र अपना रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख ले यह भविष्य में छात्र के काम आएगा

सीटेट परीक्षा में होगा नॉर्मलाइजेशन , क्या होता है नॉर्मलाइजेशन ।

सीबीएसई सीटेट की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कर रहा है । यह परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित होने वाली है इसलिए किसी भी छात्र के साथ किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो । इसलिए सभी छात्रों के रिजल्ट को औसत किया जाता है इसके लिए सीबीएसई हर स्विफ्ट के पेपर के डिफिकल्टी लेवल को देखता है । अगर किसी पेपर में डिफिकल्टी लेवल अधिक पाया जाता है और किसी पेपर में डिफिकल्टी लेवल कम पाया जाता है तो इन दोनों पेपरों के डिफिकल्टी लेवल के औसत को लेकर छात्र के स्कोर को ( नॉर्मलाइजेशन ) किया जाता है जिससे कि जिस छात्र के पेपर का डिफिकल्टी लेवल ज्यादा था। उस छात्र के अंक में इजाफा देखने को मिलता है ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box

أحدث أقدم