CTET Result 2023: सीटेट छात्रों को होली में मिली बड़ी खुशखबरी । सीटेट में फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका ।

CTET Result Latest News 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है सीटेट का यह रिजल्ट 3 मार्च को जारी किया गया है जिसमें बिहार राज्य में प्राथमिक में केवल 7% अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को पास किया है वहीं जूनियर में 6% अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पास किया है । इस वर्ष सीटेट के रिजल्ट को लेकर छात्र काफी ज्यादा आंदोलन कर रहे हैं । इस वर्ष की परीक्षा को aptech कंपनी के द्वारा कराया गया है ।

Join Telegram GroupJoin Now
Join What’s App GroupJoin Now
Join YouTube ChannelJoin Now

CTET News: इस वर्ष सीटेट की परीक्षा में 9.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पास किया है । यह पहला मौका है जब सीटेट के सभी रिकॉर्ड को छात्रों ने तोड़ दिया है लेकिन इस बार सीटेट की परीक्षा के रिजल्ट में सबसे ज्यादा गड़बड़ी, जिस राज्य में देखने को मिली , वह बिहार राज्य, बिहार राज्य में छात्रों ने आरोप लगाया है । कि उनके रिजल्ट की जांच सही तरीके से नहीं की गई जिसको लेकर छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड को पत्र भी लिखा है पत्र में यह बताया है कि किसी छात्र को पेपर वन में पास किया गया है पेपर टू में फेल कर दिया गया है किसी किसी छात्र के पेपर वन में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त हुए हैं लेकिन पेपर टू में 10 अंक प्राप्त हुए हैं ।

CTET RESULT LATEST NEWS TODAY

सीटेट की मार्कशीट और सर्टिफिकेट कब होगा जारी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट का रिजल्ट जारी हो चुका है लेकिन छात्रों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि सीटेट की मार्कशीट और सर्टिफिकेट कब जारी होगा और हम सीटेट की मार्कशीट और सर्टिफिकेट कहां से डाउनलोड कर पाएंगे इसको लेकर हम आपको बता दें कि सीटेट का सर्टिफिकेट और मार्कशीट सीबीएसई डिजिलॉकर पर भेजता है छात्र को अपने डिजी लॉकर एप्लीकेशन को आधार कार्ड से लॉगइन करना होता है उसके पश्चात छात्र वहां से अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकता है डीजी लॉकर में मार्कशीट और सर्टिफिकेट देखने के लिए छात्र को अभी 10 से 15 दिन का इंतजार करना होगा क्योंकि डिजी लॉकर में मार्कशीट और सर्टिफिकेट आने में थोड़ा समय लगता है परंतु मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजी लॉकर में जल्द जारी कर दिए जाएंगे । डिजी लॉकर में मार्कशीट और सर्टिफिकेट 20 मार्च के आसपास जारी कर दिया जाएगा ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है ।

सीटेट की परीक्षा में इस वर्ष क्या रहेगी कट ऑफ

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इस वर्ष के cut off को लेकर लगातार सर्च कर रहे हैं । आज हम आपको बता दें , कि सीटेट का कटऑफ सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 90 अंक लाना अनिवार्य होता है । अगर छात्र रिजर्वेशन कैटेगरी का लाभ लेता है । तो छात्र को 82 अंक में पास माना जाता है । लेकिन विभिन्न राज्यों में cut off की स्थिति अलग-अलग होती है जैसे बिहार राज्य में छात्र अगर विकलांग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का होता है तो बिहार राज्य में शिक्षक भर्ती देखने के लिए छात्र को 75 अंक लाना अनिवार्य होता है परंतु अगर छात्र को केंद्र की भर्ती शिक्षक भर्ती में शामिल होना होता है । तो छात्र को 90 अंक लाना होगा । परंतु अगर छात्र केंद्र की शिक्षक भर्ती देखना चाहता है और छात्र के पास केंद्र का जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध है तो छात्र को रिजर्वेशन कैटेगरी का लाभ दिया जायेगा ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box

أحدث أقدم