UPTET News 2023: यूपीटेट आवेदन को लेकर आयोग ने लगाई मोहर । इस बार होंगे कई अहम बदलाव ।

UPTET Notification Latest News 2023: यूपीटेट 2023 को लेकर आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है । इस बार यूपीटेट की परीक्षा में कई अहम बदलाव किए जाएंगे , पिछले वर्ष आयोजित यूपीटेट की परीक्षा में पेपर लीक के मामले देखने को मिले थे जिसकी वजह से पेपर को दोबारा आयोजित करना पड़ा था । इस वर्ष यूपीटेट परीक्षा को लेकर आयोग सख्त नजर आ रहा है । इसके साथ ही यूपीटेट के आवेदन को लेकर भी नई अपडेट सामने आई है । आज इस पोस्ट के माध्यम से यूपीटेट के आवेदन को लेकर विस्तार से बताने वाले हैं पोस्ट को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ें ।

UPTET Online Application Form Date 2023: यूपीटेट ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को लेकर छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है । क्योंकि कल कुछ छात्रों के द्वारा उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में आगामी शिक्षक भर्ती को लेकर चर्चा की विभिन्न मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी शिक्षक भर्ती से पहले उत्तर प्रदेश में यूपीटेट का आयोजन होगा इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी यूपीटेट का आयोजन सही समय में पूरा कराने के आदेश दे दिए हैं इसको लेकर विभाग काफी सक्रिय नजर आ रहा है इस वर्ष यूपी टेट की परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली ना हो पाए इसके लिए कड़े इंतजाम पहले से ही किए जा रहे हैं यूपीटेट की आवेदन प्रक्रिया मार्च के अंतिम सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है ।

UPTET 2023 KAB HOGA: यूपीटीईटी के आवेदन को लेकर उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है । कि यूपीटेट के आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी क्योंकि यूपीटेट का आयोजन हर वर्ष एक बार होता है । इसके साथ ही यूपीटेट के लिए नए आयोग का गठन किया जा रहा है ।अगर नया आयोग का गठन तय समय में पूरा होता है । तो इस वर्ष की परीक्षा नया आयोग के माध्यम से कराए जा सकते हैं । परंतु अगर नया आयोग का गठन सही समय में पूरा नहीं हो पाता तो , इस वर्ष की परीक्षा भी पूर्व की भांति पुराने आयोग के द्वारा ही संपन्न कराई ।

Join Telegram GroupJoin Now
Join What’s App GroupJoin Now



UPTET New Rule 2023: यूपीटेट 2023 की परीक्षा में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं । क्योंकि पहले यूपीटेट रिजल्ट की मान्यता 5 वर्ष के लिए होती थी लेकिन अब केंद्र की तरफ से जारी नई सूचना के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा को जीवन पर्यन्त कर दिया गया है । उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के यूपीटेट की मान्यता को भी बढ़ाकर अब लाइफटाइम कर दिया गया है । अब छात्र एक बार यूपी टेट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उसका प्रमाण पत्र जीवन पर्यंत मानना रहेगा । छात्र को हर वर्ष यूपी टेट की परीक्षा देना अनिवार्य नहीं रह जाएगा इसी को देखते हुए इस वर्ष यूपीटेट परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है ।

UPTET Notification Latest News

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box

أحدث أقدم